


बीकानेर। संतोष गहलोत को जैन विश्व भारती संस्थान द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. आभा सिंह के निर्देशन में “दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में ईपीसी विषय को लागू करने पर शिक्षक प्रशिक्षार्थियों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन” विषय पर पूर्ण किया। शोध कार्य में बी.एड. पाठ्यक्रम में ईपीसी (Enhancing Professional Capacities) विषय के प्रभाव, शिक्षक प्रशिक्षार्थियों के व्यावसायिक विकास एवं शिक्षण कौशल पर पड़ने वाले सकारात्मक परिणामों का अध्ययन किया गया। संतोष गहलोत की इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
