

दिव्यांग खिलाड़ियों के टैलेंट शो एवं सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचित
बीकानेर। एसएमएस दिव्यंग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट्स एवं वी आर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दिव्यांगजन खिलाड़ियों के टैलेंट शो एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर एल.डी. पंवार ने संस्था द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। संस्था अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांग खिलाड़ी अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा। अर्चना सक्सेना ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम 12 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने का उद्देश्य रखा गया है।
