


बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ के जैनाचार्य धर्म धुरन्धरजी महाराज अपने सहवृति मुनियों के साथ 8 अप्रेल को नगर प्रवेश करेंगे। जैनाचार्य की सांसारिक माताजी साध्वीश्री अमित गुणा जी आदिठाणा 6 बीकानेर पहुंच चुके है। उनका बीकानेर जैन श्वेताम्बर तपागच्छ श्रीसंघ, कोचर फ्रेण्डस क्लब सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने वंदन अभिनंदन किया। फ्रेण्डस क्लब के जितेन्द्र कोचर ने बताया कि जैनाचार्य धर्म धुरन्धरजी महाराज 9 अप्रेल को गंगाशहर के तेरापंथ भवन में जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में होने वाले नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप, विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर जीतो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तथा 10 अप्रेल को जैन महासभा की ओर से गौड़ी पार्श्वनाथ परिसर में होने वाले महावीर जयंती समारोह में शामिल होंगे। कोचरों के चौक में 14 अप्रेल को संक्रांति महोत्सव में प्रवचन करेंगे तथा सर्व मंगल के लिए मंगलपाठ करेंगे।
