Bikaner Bikaner District Rajasthan

समस्या से समाधान की ओर कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित

समस्या से समाधान की ओर कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित
बीकानेर। व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण एवं समाधान हेतु बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘‘समस्या से समाधान की ओर’’ के तहत एसोसिएट संस्था राजस्थान उद्योग मण्डल एवं बीकानेर डिस्ट्रिक्ट कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ कार्यालय परिसर में बैठक की। इस अवसर पर राठी ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद से ही निरन्तर एसोसिएट संस्थाओं से वार्ता एवं चर्चा करने पर व्यवसायिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास में आ रही बाधाओं की जानकारी मिल रही है इनके त्वरित निस्तारण हेतु व्यापार मण्डल इनका संकलन कर जिला प्रशासन अथवा संबंधित विभाग को प्रेषित कर लगातार फीडबैक लेकर निस्तारित करवाने हेतु प्रतिबद्ध है। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव किसन लाल जोषी एवं प्रतिनिधि नन्दलाल पुरोहित ने दवा विक्रेताओं को हो रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि प्रशासन की सख्ती की वजह से दवा विक्रेताओं अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिसकी जांच करवायी जाए। राजस्थान उद्योग मण्डल के हर्ष कंसल ने बताया कि बीछवाल से करणी इण्डस्ट्रीयल एरिया की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक है, जिसके कारण माल परिवहन एवं आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में सुशील कुमार यादव, राजेश गोयल, विजय कुमार जैन, राम अरोड़ा, राम दयाल सारण, मनोज कल्ला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *