Bikaner Bikaner District Rajasthan

फसल कटाई प्रयोगों द्वारा होगा रबी फसल उत्पादन अनुमान का आंकलन

अब तक आयोजित हुए 4 हजार 573 फसल कटाई प्रयोग, होंगे कुल 6 हजार 980 प्रयोग
बीकानेर। वर्तमान में जिले में रबी फसलों की कटाई हो रही है एवं फसलों के उत्पादन का अनुमान लगाने के लिए सीसीई ऐप के माध्यम से राजस्व फसल कटाई प्रयोग किए जा रहे हैं। जिले में रबी फसलों में सरसों, चना, गेहूं, तारामीरा, जौ, इसबगोल, मेथी व जीरा फसल के कुल 6 हजार 980 फसल कटाई प्रयोग सीसीई ऐप के माध्यम से आयोजित किये जाने है। इनमें गेहूं, सरसों व चना फसल के लिए सर्वाधिक 1 हजार 392–1 हजार 392 फसल कटाई प्रयोग आयोजित होने हैं। जिले में अब तक 4 हजार 573 फसल कटाई प्रयोग संपादित किया जा चुके हैं। इसी क्रम में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने गुरुवार को पटवार मंडल रोंझा में फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। चौधरी ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग आयोजन का मुख्य उद्देश्य फसलों के उत्पादकता का अनुमान लगाना है। सभी फसल कटाई प्रयोग भारत सरकार द्वारा बनाए गए सीसीई ऐप के माध्यम से ऑनलाइन संपादित किये जा रहे हैं। फसल कटाई प्रयोग राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिला प्रशासन एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की देख रेख में संपादित किया जा रहे हैं। फसल कटाई प्रयोग के निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक सांख्यिकी डॉ. मानाराम जाखड़ ने खसरा चयन प्रक्रिया, प्लॉट चयन प्रक्रिया एवं फसल कटाई विधि पर विस्तृत चर्चा एवं निर्देशित किया कि सभी फसल कटाई प्रयोग रिवेन्यू बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार ऑनलाइन सीसीई ऐप के माध्यम से संपादित किया जाना सुनिश्चित करें। फसल कटाई प्रयोग के निरीक्षण के दौरान सांख्यिकी अधिकारी श्याम सुन्दर अग्रवाल, सहायक कृषि अधिकारी विनोद, कृषि पर्यवेक्षक शिवदत्त, बालूराम बीमा कंपनी प्रतिनिधि दीपक सहित बीमा कंपनी प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *