Bikaner Bikaner District Rajasthan

संभागीय आयुक्त से मिले विधायक

संभागीय आयुक्त से मिले विधायक
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने गुरुवार को संभागीय आयुक्त डॉ. रविकुमार सुरपुर से मुलाकात की और पीबीएम एवं जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं के साथ शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में दवाईयों और जांचों से लेकर साफ-सफाई व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। दवा वितरण केंद्रों पर नॉर्म्स के अनुसार सभी दवाइयां उपलब्ध रहें। मरीजों को चिकित्सा सुविधाओं का भरपूर लाभ मिले, यह राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला अस्पताल में प्रगतिरत कार्यों की चर्चा की और गत सवा साल में यहां हुए कार्यों के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि यह अस्पताल शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रही है। यहां सरकार और भामाशाहों के सहयोग से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने दोनों अस्पतालों से संबंधित बजट घोषणाओं के बारे में चर्चा की और कहा कि इनका क्रियान्वयन प्राथमिकता से करवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *