Bikaner Bikaner District Rajasthan

रूमा देवी ने दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

रूमा देवी ने दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश
बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा संचालित “पर्यावरण जागरूकता अभियान“ के अंतर्गत बीकानेर के आयोजन में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर रूमा देवी ने इको फ्रेंडली बैग पर हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस प्रेरणादायक पहल के माध्यम से उन्होंने आमजन को प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। इस अवसर पर रूमा देवी जी को राष्ट्रीय स्तर की अणुव्रत पत्रिकाएं भी भेंट की। रूमा देवी जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि प्लास्टिक को जड़ से समाप्त करना है, तो उसकी मैन्युफैक्चरिंग पर ही पूर्ण रोक लगानी होगी।
अणुविभा पर्यावरण जागरूकता अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. नीलम जैन ने इस अवसर पर बताया कि यह अभियान देशभर में जनजागरूकता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सशक्त आंदोलन बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *