

12 अप्रैल को पुष्करणा समाज का रुद्राभिषेक व भैरव पूजन, गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज
बीकानेर। आगामी 12 अप्रैल को बीकानेर पुष्करणा समाज द्वारा रुद्राभिषेक एवं विश्वरक्षक भैरव पूजन का आयोजन स्थानीय ओझा सत्संग भवन में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य की अगुवाई में विभिन्न पुष्करणा मोहल्लों में संपर्क कर समाजबंधुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया गया। वहीं नाल, शोभासर, सांवरा, गडियाला, हदां, गिरजासर, झझू, मनचितिया, नोख सहित अनेक गांवों में भी सर्व पुष्करणा समाज के इस आयोजन के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आयोजक देवीलाल उपाध्याय का गांवों में समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर साफा व शॉल पहनाकर स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपाध्याय के साथ श्याम देराश्री, रमेश पुरोहित, पूर्व पार्षद लक्ष्मण व्यास, मनमोहन व्यास ने भी गांवों में जनसंपर्क किया। झझू गांव में स्वागत करने वालों में शिवरतन उपाध्याय, भंवरलाल उपाध्याय, रामेश्वर पुरोहित, रूपजी पुरोहित, धनराज उपाध्याय, नेक बिस्सा, महावीर बिस्सा, प्रेमराज उपाध्याय, भीम उपाध्याय शामिल रहे। वहीं हदां गांव के श्याम सुंदर पुरोहित, भगवान पुरोहित, सुरेश व्यास, सांवरा के सरपंच प्यारेलाल, नोख के सरपंच अजय, महेश, बाबूलाल, कन्हैया लाल छंगाणी, नंद किशोर, पप्पू छंगाणी सहित गडियाला के लालचंद पुरोहित, नरेश कुमार पुरोहित तथा मनचितिया के कन्हैयालाल पुरोहित सेवड़ा, बाबूलाल, कन्हैयालाल लक्ष्मण, स्वरूप पुरोहित आदि अनेक लोग अभियान में शामिल रहे।
