Bikaner Bikaner District Rajasthan

कोडमदेसर तालाब के जीर्णाेद्धार का अभियान कल से

कोडमदेसर तालाब के जीर्णाेद्धार का अभियान कल से
बीकानेर। कोडमदेसर भैरूनाथ बाबा मंदिर के पीछे स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक तालाब उपेक्षा के चलते पूरी तरह सूख चुका है। तालाब के सूखने के साथ इसकी दीवारें भी जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं, जिससे भविष्य में मंदिर परिसर को भी खतरा होने की आशंका जताई जा रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी ने तालाब के जीर्णाेद्धार एवं व्यापक सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि तालाब की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और इसकी देखरेख एवं संरक्षण करना समाज और श्रद्धालुओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने बताया कि 17 मई से तालाब जीर्णाेद्धार एवं सफाई अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत तालाब की सफाई, मरम्मत और संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक संख्या में अभियान से जुड़कर श्रमदान करने तथा तन-मन-धन से सहयोग देने की अपील की, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को पुनः संरक्षित और जीवंत बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *