Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्री रामकथा अमृतोत्सव कल से

श्री रामकथा अमृतोत्सव कल से
बीकानेर। शहर के सीताराम भवन में रविवार से 24 मई तक श्री रामकथा अमृतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन पंडित पुरुषोतमजी व्यास द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन श्रीमती पुष्पा देवी सोमानी, धर्मपत्नी स्वर्गीय सीताराम जी सोमानी तथा समस्त सोमानी परिवार की ओर से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ करवाया जा रहा है। आयोजन से जुड़े किशन बाबू सोमानी एवं गौरी शंकर सोमानी ने बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सीताराम भवन से प्रारंभ होकर आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः आयोजन स्थल पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ सचेतन झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *