

विवेकानंद के विचारों का स्मरण
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राजकीय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय प्रांगण में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को अपने भीतर छिपी शक्ति को पहचानने का संदेश दिया। उनका दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहा है। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह आड़सर, झमकू देवी, रघुवीर प्रजापत, महेंद्र ढाका, भवानी पाइवाल, सी आर चौधरी, निशांत गौड़, अमर वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
