

युवा पीढ़ी, न्याय और कानून व्यवस्था से जुड़े
बीकानेर। बिनानी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विषेष शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला व सेशन न्यायाधीश, बीकानेर श्रीमती मांडवी राजवी के द्वारा किया गया। डॉ अशोक व्यास ने सात दिवस में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की व्याख्या एवं युवा शक्ति एवं महिला पर आधारित इस शिविर की पूर्ण जानकारी दी। राजवी ने कहा कि युवा दिवस भारत का भविष्य इमारतों में नहीं बल्कि युवाओं में है। ये युवा ही है जो भारत के भविष्य को संवार सकते है और राष्ट्र का निर्माण कर सकते है। उन्होंने आधुनिक युग में युवाओं के पास अनेक भटकाव के साधनों की व्याख्या करते हुए बताया कि युवा को अपने अध्यात्म और मनोबल को बढ़ाना ही होगा तभी वो भटकाव के रास्ते से बाहर आ सकता है। एएसआई सुनीता एवं शेरसिंह ने छात्राओं को कहा कि लक्ष्य को निर्धारित कर अगर कोई व्यक्ति प्रयास करता है तो उसे सफलता अवश्य मिलती है।
