Bikaner Bikaner District Rajasthan

नवरात्रि के चौथे दिन हुए धार्मिक अनुष्ठान

माता का किया विशेष शृंगार, यज्ञ एवं अभिषेक में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
बीकानेर। शारदीय नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर डेहरू माता मंदिर प्रांगण में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। वेदपाठी पंडित नवरत्न बिस्सा के सान्निध्य में माता का विशेष शृंगार, यज्ञ एवं अभिषेक किया गया। इस अवसर पर गिरिराज पुरोहित, रेखा पुरोहित, आशीष पुरोहित एवं शिंपी ने विधि-विधान से यज्ञ एवं अभिषेक में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मंदिर के सेवादार अनिल पुरोहित सहित मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान रामरतन पुरोहित, जेठाराम पुरोहित, भंवर पुरोहित, सुरेंद्र ओझा, संजय सहित अनेक श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *