Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्यामदास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर मथुरा में होंगे धार्मिक आयोजन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने धर्म और अध्यात्म के कार्यों को बताया सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत
बीकानेर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि धर्म और अध्यात्म के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहने चाहिए, जिससे देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहे। वे संत सरजूदास महाराज द्वारा निमंत्रण पत्रिका भेंट किए जाने के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर सरजूदास महाराज ने बताया कि गुरुदेव श्यामदास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मथुरा में श्रीमद्भागवत कथा, श्री हनुमंत महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। केशव प्रसाद मौर्य ने धर्म, सेवा और संस्कारों को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *