

परशुराम शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। भगवान परशुराम जयंती के शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन जुगल किशोर ओझा उर्फ पुजारी बाबा, तथा विधायक जेठानंद व्यास तथा महंत शिवराज नाथ ने किया। पुजारी बाबा ने समाज के सभी विप्र बंधुओं से अपील की कि वे इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और आयोजन को भव्यता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य हैं और यह शोभायात्रा उनके प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक होगी। जेठानंद व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि यह शोभायात्रा समाज में नई चेतना और ऊर्जा का संचार करेगी तथा युवाओं में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी। कार्यक्रम में शोभायात्रा समन्वय समिति के सदस्य पूर्व पार्षद नरेश जोशी, गिरिराज जोशी, विप्र मातृशक्ति चंद्रकला आचार्य, रवि कलवानी, गणेशदास व्यास, गिरिराज आचार्य, रविकांत छंगानी, हरीप्रकाश रंगा, मोहित जोशी, इंद्र पुरोहित, अंकित कलवानी, बजरंग छंगानी, प्रशांत व्यास, के.के. किराडू, जेठमल किरायत, नारायण भादाणी, कथावाचक पं. गिरिराज जोशी, आदित्य व्यास, श्यामबाबू पुरोहित, वीरेंद्र छंगानी, राकेश श्रीमाली, गौरीशंकर उपाध्याय, मनीष छंगानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
