

नेशनल स्टूडेंट पर्यावरण कंपटीशन के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि में आयोजित होने वाली ऑनलाइन नेशनल स्टूडेंट पर्यावरण कॉम्पिटीशन एनएसपीसी 2025 के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर के हाथों करवाया गया। इस कार्य हेतु टेकचंद,भुवनेश यादव, डॉ महेन्द्र जी डॉ गायत्री शर्मा व डॉ ममता शर्मा पारिख, डॉ मनिंदर नेहरा आदि लोगों का सहयोग रहा।
वर्ष 2024 में इस प्रतियोगिता में लगभग 45000 शिक्षण संस्थानों के माध्यम से 7 लाख 50 हजार विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।साथ ही, भारत के साथ साथ अन्य 103 देशों के विद्यार्थियों ने भी इसमें भाग लिया। इसमें विद्यालयों के कक्षा प्रथम से लेकर बाहरवीं कक्षा तक, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ आम-जन भी भाग ले सकते है।
