Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला अस्पताल में बेबी किट भेंट

जिला अस्पताल में बेबी किट भेंट
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के द्वारा वात्सल्य प्रोजेक्ट के तहत स्थानीय एस.डी.एम. राजकीय जिला सैटेलाइट चिकित्सालय बीकानेर के प्रसूति विभाग में सुरक्षित मातृत्व एवम स्वस्थ शिशु जागरूकता अभियान के तहत अपैक्स द्वारा प्राप्त 50 हाइजेनिक बेबी किट भेंट किये ताकि नवजात शिशुओ को संक्रमण से बचाया जा सके। कार्यक्रम मे डॉ वन्दना, नर्सिंग स्टाफ पूजा गहलोत ,रूपा चौधरी (लेबर रूम इंचार्ज ), सुमन पंवार ,सुमन जाखड़ वीर टोडरमल चोपड़ा केंद्र अध्यक्ष, वीर चन्द्र कुमार राखेचा केंद्र सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *