Bikaner Bikaner District Rajasthan

रामलीला 4 अप्रैल से, शुक्रवार को होगा भूमि पूजन

image description

रामलीला 4 अप्रैल से, शुक्रवार को होगा भूमि पूजन
बीकानेर। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा 4, 5 व 6 अप्रेल को करणी सिंह स्टेडियम में भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। समिति के संरक्षक दिलीप पूरी ने बताया कि ब्रह्मलीन संवित् श्रीसोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा से इस भव्य कार्यक्रम का मंचन सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक एवं भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा। उक्त आयोजन से पूर्व आज 28 मार्च, शुक्रवार को करणी सिंह स्टेडियम में दोपहर 12:15 बजे भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष दीपक गौड़ व महामंत्री अशोक प्रजापत ने बताया कि समिति के संरक्षक व शिवबाड़ी महंत श्री विमर्शनंद महाराज, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड,विधायक सिद्धि कुमारी,विधायक जेठानन्द व्यास, मेयर शुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जिला उद्योग केंद्र अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया एवं समाजसेवी विनोद बाफना द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने बताया कि 100 से अधिक कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।  बीकानेर से पूर्व इस रामलीला का मंचन राजस्थान सहित भारत के शहरों व विश्व के अलग-अलग देशों में किया जा चुका है। जोधपुर में यह रामलीला बीते 24 वर्षों से आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के नारायण उपाध्याय व नारायणा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की प्रिंसिपल अल्का पारीक ने बताया कि 325 फुट लम्बे व 80 फुट चौड़े बहुमंजिला विशाल रंगमंच पर प्रभु श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के जीवन चरित्र का सजीव मंचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *