

जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 10 अप्रैल से
बीकानेर। बीकानेर जिमनास्टिक्स एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सिंह पंवार ने बताया की राजस्थान राज्य जिमनास्टिक्स संघ के तत्वाधान में 10 से 13 अप्रैल तक जोधपुर में राज्य स्तरीय जूनियर और सीनियर पुरुष एवं महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बीकानेर टीम भी भाग लेंगी। 29 व 30 मार्च को बीकानेर ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता के आधार पर बीकानेर ज़िले की जूनियर व सीनियर पुरुष व महिला टीम का गठन किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पिछले वर्ष की मार्कशीट, आयु प्रमाण के साथ ज़िला सचिव को जमा करवा सकते हैं।
