Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

राष्ट्रीय मास्टर पावरलिफ्टिंग में राजस्थान का दम, एशिया सिल्वर मेडलिस्ट विक्रम सिंह चौहान करेंगे रिकॉर्ड पर निशाना

राष्ट्रीय मास्टर पावरलिफ्टिंग में राजस्थान का दम, एशिया सिल्वर मेडलिस्ट विक्रम सिंह चौहान करेंगे रिकॉर्ड पर निशाना
बीकानेर। राजकीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर में प्रधानाचार्य एवं आरएचएम के पद पर कार्यरत एशिया सिल्वर मेडलिस्ट विक्रम सिंह चौहान का चयन आगामी राष्ट्रीय मास्टर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 19 से 23 जुलाई 2026 तक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित होगी। विक्रम सिंह चौहान इससे पहले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्क्वाट स्पर्धा में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ऑल ओवर टोटल और बेंच प्रेस दोनों स्पर्धाओं में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना है। वर्तमान में बेंच प्रेस का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 163 किलोग्राम है, जबकि कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड 200 किलोग्राम इंग्लैंड के खिलाड़ी द्वारा वर्ष 2013 में बनाया गया था। विक्रम सिंह चौहान इन दोनों रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लक्ष्य के साथ लगातार कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहे हैं। खेलों के प्रति समर्पण उनके परिवार की पहचान रहा है। उनके राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन और उत्कृष्ट उपलब्धियों पर राजकीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल परिवार तथा खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की है। उल्लेखनीय है कि सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के राकेश पुरोहित का भी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं राष्ट्रीय भारोत्तोलक स्वर्ण पदक विजेता गिरिराज व्यास भी इस प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ियों से राज्य को पदक और नए कीर्तिमानों की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *