Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिक्षक संघ प्रगतिशील ने निदेशक को सौंपा 21 सूत्रीय मांग पत्र

शिक्षक संघ प्रगतिशील ने निदेशक को सौंपा 21 सूत्रीय मांग पत्र
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की विभिन्न लम्बित समस्याओं के निराकरण को लेकर निदेशक माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट से द्विपक्षीय वार्ता की। संगठन प्रतिनिधि मण्डल ने सत्र 2025- 26 का नवीन मांगपत्र निदेशक महोदय को प्रस्तुत किया जिसमें तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण करने एवं अति शीघ्र पदोन्नति करने, नवीन नामांकन के आधार पर स्टाफिंग पैटर्न संपन्न करने एवं सभी सवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षा विभाग में कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों को नियमीत करने, नव क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सभी पद स्वीकृत करने सहित 21 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर निदेशक महोदय ने निदेशालय स्तर की सभी समस्याओं का निराकरण करने एवं राज्य सरकार से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु पत्र लिखने की बात कही। साथ ही उन्होंने संगठन प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि आपकी वाजिब समस्याओं का निराकरण निदेशालय स्तर से अति शीघ्र किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक पूनम चन्द बिश्नोई, मुख्य महामंत्री किशन लाल सारण, बीकानेर जिलाध्यक्ष आनंद पारीक, जालौर जिला अध्यक्ष जयकरण खिलेरी, गोविंद भार्गव, मनोहर लाल, श्रीराम बिश्नोई आदि सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *