Bikaner Bikaner District Rajasthan

रन फॉर फिट बीकाणा का 5जी संस्करण 29 अगस्त को

रन फॉर फिट बीकाणा का 5जी संस्करण 29 अगस्त को
बीकानेर। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर एकलव्य फ़ाउण्डेशन राजस्थान व क्रीड़ा भारती बीकानेर की ओर से बीकानेर शहर में आगामी 29 अगस्त को 5जी “रन फॉर फिट बिकाणा“ का आयोजन किया जा रहा हैं। एकलव्य फ़ाउण्डेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया कि रन फॉर फिट बीकाणा वॉकथॉन के आयोजन की सफलता को लेकर सैंकड़ों खिलाड़ियों द्वारा एमएम स्कूल खेल मैदान पर पोस्टर जारी किया गया है। बीकानेर में 29 अगस्त को होने वाली इस वॉकथान के पोस्टर का विमोचन अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच सुबोध मिश्रा, हरदीप सिंह राजपूत, दिलकान्त माचरा, प्रांजल ठोलिया, केशव बिस्सा, मयंक जावा, चन्द्रभान व अनेको राष्ट्रीय समेत सेंकड़ो उभरते खिलाड़ियों ने गुरुवार को एमएम ग्राउंड में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *