Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रो. नरसी राम ने एमजीएसयू कुलगुरु का कार्यभार संभाला

प्रो. नरसी राम ने एमजीएसयू कुलगुरु का कार्यभार संभाला
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) के नव-नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई ने कुलगुरु पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें तीन वर्ष की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक के लिए विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि प्रो. नरसी राम बिश्नोई को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है। इससे पूर्व वे गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार तथा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में कुलपति के रूप में अकादमिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। प्रो. बिश्नोई के कुलगुरु पद का कार्यभार संभालने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *