

हिमालय परिवार ने मनाया गणपति उत्सव
बीकानेर। हिमालय परिवार की ओर से गणपति उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर देश की सुख-समृद्धि, उन्नति और शांति की कामना की। गणपति उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान गणेश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। आयोजन में डॉ. सुषमा बिस्सा, पल्लवी बिस्सा, मंजू देवी, रेखा पुरोहित, रेनू किराडू, कल्याणी बिस्सा, मधु रंगा, आरती यादव, जयश्री आचार्य सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।
