

महालक्ष्मी कथा का पोस्टर विमोचन
बीकानेर। अग्रवाल समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण उस समय देखने को मिला जब अग्रवाल चेतना समिति, बीकानेर द्वारा अग्रोहा (हिसार) में होने जा रही कुलदेवी महालक्ष्मी कथा के भव्य पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दिव्य आयोजन की कथा महंत डॉ.करणी प्रताप जी महाराज द्वारा संपन्न की जाएगी। इस अवसर पर समारोह के पोस्टर का विमोचन अध्यक्ष प्रमोद कुमार देवड़ा तथा पूर्व अध्यक्ष सुशील बंसल ने किया।
