Bikaner Bikaner District Rajasthan

पक्षियों के लिए लगाए घरौंदे, किया पौधारोपण

पक्षियों के लिए लगाए घरौंदे, किया पौधारोपण
बीकानेर। पुष्करणा दिवस के अवसर पर 1 अगस्त से पौधारोपण के साथ खेल सप्ताह का आगाज किया गया। कपिल आश्रम और व्यासों की बगेची एवं पुष्करणा स्टेडियम में पेड़ों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के घरौंदे लगाये गये और पालसियों को टांग कर पानी भरा गया साथ ही पक्षियों के लिए दाना-पानी की सेवा की गई। कार्यक्रम के दौरान कपिल आश्रम में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर विमल किशोर व्यास, राजशेखर हर्ष, विनय हर्ष, विनित बिस्सा, अशोक उपाध्याय, जगदीश पुरोहित, गोपी किशन छंगाणी, युगलनारायण छंगाणी, अशोक जी पुरोहित, मदन मोहन ओझा, मरूधर बोहरा, राजकुमार रंगा शिवदत्त व्यास, मरूधर बोहरा, श्यामसुन्दर किराडू, राममूर्ति व्यास, उमेश पुरोहित, महेश पुरोहित, आदित्य पुरोहित, गणेश हर्ष, केशव आचार्य, मोहित पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *