Bikaner Bikaner District Rajasthan

रंगीलो सावन महोत्सव का पोस्टर विमोचित, महिलाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच

रंगीलो सावन महोत्सव का पोस्टर विमोचित, महिलाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर द्वारा 8 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘रंगीलो सावन महोत्सव’ के पोस्टर का विमोचन विधायक सिद्धि कुमारी, सैलजा पांडेय एवं शालिनी बजाज ने किया। इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि सावन का पावन महीना भक्ति, श्रद्धा और उपासना का प्रतीक है। ऐसे पवित्र अवसर पर महिलाओं के लिए आयोजित ‘रंगीलो सावन महोत्सव’ नारी शक्ति के सम्मान, उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना, राजस्थानी संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण करना तथा आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सावन एवं राजस्थानी परंपराओं पर आधारित प्रतियोगिताएं तथा महिलाओं के लिए मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर धनलक्ष्मी जैन, सरिता नाहटा, सुरभि अग्रवाल, ज्योति विजयवर्गीय, हिना बाफना, राधिका लोहिया, भव्या बाफना सहित महिला विंग की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी ने उत्साह व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं से इसमें भाग लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *