Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुलिस की कार्रवाई, गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई, गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती राठौड़ (आरपीएस) के निर्देशन एवं वृताधिकारी नगर अनुज डाल (आरपीएस) के सुपरविजन में कोटगेट थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आईसी थानाधिकारी कोटगेट गौरव उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विशेष निगरानी रखते हुए आसूचना संकलित की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर छींपा समाज के श्मशान के पास, बांद्रा बास क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महेश कुमार राय पुत्र उतम लाल राय (उम्र 35 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 09 बथनाहा, ग्राम बेलहा, पोस्ट बेलहा, जिला मधुबनी (बिहार) हाल निवासी जगन्नाथ नमकीन भंडार, मेन मार्केट गंगाशहर, को 101 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उप निरीक्षक रतनाराम (थाना मुक्ताप्रसाद नगर) को सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *