Bikaner Bikaner District Rajasthan

डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर ओमप्रकाश के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा के सुपरविजन एवं वृताधिकारी खाजूवाला अमरजीत चावला के निर्देशन में कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत (पुलिस थाना खाजूवाला) द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर एनडीपीएस एक्ट के तहत संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी देवीलाल पुत्र नैनूराम जाट निवासी 34 केवाईडी के कब्जे से 1.785 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी समवीर सिंह (पुलिस थाना पूगल) द्वारा की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *