

अंगदान का लिया संकल्प
जयपुर। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी तथा आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता द्विवेदी ने आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में अपने अंगदान का संकल्प लिया। उनके इस संकल्प से सशस्त्र बल अंग पुनर्प्राप्ति एवं प्रत्यारोपण प्राधिकरण (एओआरटीए) को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला। इस पहल का उद्देश्य जागरूकता को बढ़ावा देना और सशस्त्र बल समुदाय को अंगदान में राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करना है। सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) की महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन के नेतृत्व में एओआरटीए, अंग पुनर्प्राप्ति और प्रत्यारोपण प्रयासों में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनकर उभरा है। भारतीय सेना ने पहले ही एक ही अभियान में 26,000 से अधिक कर्मियों द्वारा अंगदान का संकल्प लेकर एक रिकॉर्ड बना लिया है।
