

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीकानेर का दबदबा, 17 पदक जीते
बीकानेर। बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अलवर के बिजोरावास के जी. डी. स्कूल में सी.बी.एस.सी. पश्चिमी क्षेत्र बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में गौरव सिंह शेखावत, रुद्राक्ष सिंह भाटी, भविष्य, बेनेश आरा, निधि चारण ने स्वर्ण पदक, जयवर्धन सिंह बिदावत, अभय, गर्विता चौधरी, कीर्ति व्यास ने रजत पदक एवं नैन्सी कंवर भाटी, नीलम अधिकारी, गुरसिमरत कौर, ज्योति ज्यानी, राधिका, अवनी सारण, तनुष मूंधडा एवं करणवीर सिंह भाटी ने कांस्य पदक हासिल किया। इन सभी खिलाड़ियों ने बीकानेर को गौरवान्वित किया।
