Bikaner Bikaner District Rajasthan

21 पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

21 पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प
बीकानेर। दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, बीकानेर एवं छात्राओं के संयुक्त तत्वावधान में व्यास पार्क में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्क में फैले कचरे को श्रमदान के माध्यम से साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। राजकुमार व्यास ने बताया कि अभियान के तहत 21 पौधे लगाए गए तथा सभी ने पौधों को पेड़ बनने तक उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। करणीदान व्यास ने इस जनहितकारी अभियान में श्रमदान करने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी बीकानेर सेवा योजना के साथ ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सीमा पारीक, योगेश बिस्सा, के.सी. ओझा, रामलाल पवार, जुगल ओझा, रामकुमार ओझा, छोटूलाल चूरा सहित करीब 50 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *