Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला उद्योग संघ में औद्योगिक विकास पर मंथन, डॉ. संदीप पंडया का हुआ सम्मान

जिला उद्योग संघ में औद्योगिक विकास पर मंथन, डॉ. संदीप पंडया का हुआ सम्मान
बीकानेर। अखिल भारतीय प्रमुख सदस्य एवं जिला उपभोक्ता आयोग (प्रतितोष आयोग), अहमदाबाद के डॉ. संदीप पंडया ने बीकानेर जिला उद्योग संघ का दौरा कर उद्यमियों के साथ शहर के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि बीकानेर का औद्योगिक भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है और यहां उद्योगों के विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। डॉ. संदीप पंडया ने कहा कि उन्होंने बीकानेर के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास का गहन अध्ययन किया है। उन्होंने कहा कि शहर की प्रगति का पूरा श्रेय यहां के उद्यमियों और कारोबारियों की मेहनत एवं दूरदर्शिता को जाता है। वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि इस अवसर पर जिला उद्योग संघ की ओर से डॉ. पंडया का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें जिला उद्योग संघ परिसर में स्थापित 500 वर्षों के इतिहास को दर्शाने वाली गैलरी का भी अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम में किरणचंद मूंधड़ा, निर्मल पारख, राजाराम सारड़ा, किशनलाल बोथरा, राजीव शर्मा, मुकेश आचार्य सहित अनेक उद्योगपति एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *