Bikaner Bikaner District

वेटरनरी क्लिनिकस में भामाशाहों ने किए पंखे भेंट

वेटरनरी क्लिनिकस में भामाशाहों ने किए पंखे भेंट
बीकानेर। पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के क्लिनिकस परिसर में भामाशाहों द्वारा उपचारधीन पशुओं हेतु छत पंखे भेंट किए। निदेशक क्लिनिक, राजुवास प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि चांद रतन कैनवास के प्रहलाद अग्रवाल तथा होटल गौरव के सुरेश गोयल ने वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के गायनेकोलॉजी विभाग के क्लिनिक परिसर के लिए छत पंखे भेंट किए जिसके लिए प्रो. बिश्नोई ने भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में पशु कल्याण हेतु अग्रसर होने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर गायनॅकोलॉजी विभाग के प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सन्दीप धोलपुरिया, डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. रामदेव अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *