Bikaner Bikaner District

जस्टिस मदन गोपाल व्यास राजस्थान रियल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के चेयरमेन नियुक्त

जस्टिस मदन गोपाल व्यास राजस्थान रियल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के चेयरमेन नियुक्त
बीकानेर, 2 जुलाई। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग द्वारा आदेश जारी करते हुए जस्टिस मदन गोपाल व्यास को राजस्थान रियल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल का चेयरमेन नियुक्त किया गया है। व्यास की नियुक्ति पांच वर्ष अथवा 67 वर्ष आयु, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर मूल के मदन गोपाल व्यास अक्टूबर 2021 से जनवरी 2025 तक राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति रहे। श्री व्यास ने वर्ष 1992 में न्यायिक सेवाओं की शुरूआत की। वे बालोतरा, जयपुर, बूंदी और कोटा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे हैं। ट्रिब्यूनल का मुख्यालय जयपुर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *