

पुरोहित को पीएचडी की उपाधि
बीकानेर। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा आयोजित ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में बीकानेर के प्रशांत पुरोहित को फार्मास्यूटिकल साइंसेज (फार्मेसी) में ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। यह समारोह जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। प्रशांत पुरोहित ने अपना शोध ‘डवलपमेंट एंड इवेलुएशन ऑफ सेमी सोलिड पॉलीहर्बल फार्मूलेशन फॉर वाउंड हीलिंग’ विषय पर पूरा किया है। उनके इस शोध कार्य में घाव भरने के लिए पॉलीहर्बल (बहु-औषधीय) अर्ध-ठोस फार्मूलेशन के विकास और उसके प्रभाव का अध्ययन किया गया है, जो फार्मेसी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
