

आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
बीकानेर। आज के सोशल मीडिया के दौर में प्रसार भारती और आकाशवाणी बीकानेर और श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में छात्राओं के लिए एक आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी के अनुसार इस प्रतियोगिता में 23 छात्राओं ने प्रतिभागिता निभाई। आकाशवाणी के उद्घोषक श्री रिपुदमन और श्री माधव ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में मीनाक्षी मालिक,कविता केशव और बरखा थानवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
