

संगठनात्मक बैठक आयोजित, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में बीछवाल मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। राजपुरोहित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं एवं मजबूत बूथ संरचना में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लक्ष्मणराम कुम्हार, मलकित सिंह, जयवीर सिंह भाटी, मनदीप सिंह सोढ़ी, शुमेर सिंह शोभासर, अनिल उपाध्याय, गणेशाराम मेघवाल, सीताराम मंगलाव सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
