

वृद्ध आश्रम में भजन संध्या का आयोजन
बीकानेर। वूमेन सेफ्टी फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शांति निवास वृद्ध आश्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भजनों पर गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि भजन संध्या जैसे आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मकता, मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। कार्यक्रम में नीति शर्मा, प्रिया भार्गव, वीना शर्मा एवं एकता गोस्वामी सहित अन्य उपस्थितजनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
