Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजीव गांधी पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। बीकानेर शहर कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पंचशती सर्किल स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जाकिर नागौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जाकिर नागौरी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत में संचार क्रांति को जन्म दिया और देश को आधुनिक तकनीक एवं विकास की नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में नितिन वत्सस, रामनाथ आचार्य, राहुल जादूसंगत, धनसुख आचार्य, हाजिर खान, सफी खान, लक्ष्मण व्यास, हंसराज विश्नोई, बाबूलाल धोलखड़िया, भगवान सिंह एवं सादिक हुसैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *