

सेमिनार का आयोजन
बीकानेर। बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक कल्याण पर केंद्रित एक मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया रियान इंटरनेशल स्कूल में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कविता, कहानियों के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया। डॉ. गुप्ता ने बच्चों को तनाव, भय और सामाजिक दबाव जैसी चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए और उनके समग्र कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया। शाला प्रधानाचार्य श्रीमती ऋतू चोरे ने बताया सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में सहायता करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था साथ ही डॉ. अर्पिता का आभार व्यक्त किया।
