

नौवां धर्मेन्द्र गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन
बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा आयोजित 14 से 16 अक्टूबर पुष्करणा स्टेडियम में नौवां धर्मेन्द्र गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। आयोजन सचिव कमरूदीन ने बताया कि प्रतियोगिता में गर्ल्स में विजेता ओर उपविजेता क्रमशः मगन सिंह राजवी गर्ल्स एवं एमएसआर फुटबॉल क्लब रही। आयोजन अध्यक्ष आशुतोष पुरोहित, विनोद जागा ने बताया कि अंडर 14 का खिताब एमयूएफसी ने बच्ची क्लब को पेनल्टी में 3-2 से हराकर अपने नाम किया । क्लब अध्य्क्ष सुनील बांठिया ने बताया कि बॉयज अंडर 17 का खिताब मगन सिंह राजवी ने जीता। क्लब सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि आज फाइनल मैच में मुख्य अतिथि क्रमशः मेघ सिंह (पूर्व जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष), रहमत अली, रामजी सोनी (उद्यमी,समाजसेवी), बिट्ठल हर्ष (समाज सेवी) उपस्थित रहे । फाइनल मैच की ट्रॉफ़ी क्रमशः श्रीलाल जोशी की स्मृति में, गर्ल्स रनर विनर ट्रॉफी स्व नागरमल शर्मा (मास्टर जी) की स्मृति में एवं अंडर 14 की ट्रॉफ़ी धर्मेन्द्र गोल्ड कप समिति की तरफ से दी गई। मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि रेफरी के रूप में कमरूदीन,राहुल ओझा,अभिषेक व्यास आदि ने दी गई। इस मौके पर अनिल छंगाणी, अभिषेक पुरोहित, युवराज, दिनेश, अंशुल, विवेक, देवेंद्र, लक्की पुरोहित आदि थे। क्लब के जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि क्लब द्वारा नेशनल खेल आने पर राधे ओझा, तनिष्क शर्मा एवं स्नेहा उपाध्याय का सम्मान क्लब द्वारा किया गया।
