

क्रियान्वयन में लापरवाही पर एक अध्यापक निलंबित, चार के विरुद्ध सीसीएस 17 के तहत कार्रवाई के निर्देश
बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने मौखिक प्रवाह पठन (ओआरएफ) कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर एक शिक्षक को निलंबित किया एवं 4 शिक्षकों के विरूद्ध सीसीए नियम-17 के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए।
निदेशक श्री जाट ने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान प्रखर राजस्थान 2.0 के तहत मौखिक प्रवाह पठन कार्यक्रम के संबंध में मंगलवार को जिले के 4 विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय में शिक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खारी चारणान में कक्षा 3 से 5 एवं कक्षा 6 से 8 के अनुसार समूह आधारित गतिविधियों का आयोजन नहीं करवाया जाना पाया गया। निदेशक श्री जाट ने संबंधित शिक्षकों को गम्भीरता पूर्वक कार्य करने की चेतावनी दी और योजनानुसार गतिविधियां आयोजन के निर्देश दिए।
इनके विरुद्ध सीसीए नियम-17 के तहत होगी कार्यवाही
निदेशक ने खारी चारणान विद्यालय के की अध्यापिका लेवल-1 रेखा गर्ग और मनदीप कौर तथा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक माणक चंद सुथार द्वारा गतिविधि आयोजन में बरती जा रही लापरवाही के लिए इनके खिलाफ सीसीए नियम-17 के तहत कार्यवाही प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिये गए।
