

सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने पर मनाया जश्न
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने की खुशी में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर आतिशबाजी की, पुष्प वर्षा की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। कार्यकर्ताओं में भाजपा नेता दिलीप पुरी, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, रानी बाज़ार मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, सुरेश छिपा, सुरेश साध पूर्व मंडल अध्यक्ष नर्सिंग सेवग, श्रवण सिंह, रानी बाजार मंडल महामंत्री जसवंत सिंह, देवेंद्र पुरी, राजेश गोस्वामी, पवन दान, चरण, हरीश भोजक, नितिन सोनी और मुरली खटोड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रसन्ता प्रकट की।
