Bikaner Bikaner District Rajasthan

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के दूसरे दिन उपवास कर विरोध

मनरेगा बचाओ संग्रामअभियान के दूसरे दिन उपवास कर विरोध
बीकानेर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने, महात्मा गांधी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साज़िश के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संपूर्ण भारत वर्ष में मनरेगा बचाओ संग्राम जनांदोलन की कड़ी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात व शहर द्वारा विरोध स्वरूप संयुक्तरूप से उपवास के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर स्मरण किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि मोदी सरकार ने वीबी जी राम जी के जरिए काम के कानूनी अधिकार को ही समाप्त कर दिया है-जो मज़दूरों के लिए आखिरी सुरक्षा कवच था, लेकिन मनरेगा में बदलाव करने से नये कानून वीबीजीरामजी से बेरोज़गारी में वृद्धि, न्यूनतम मज़दूरी दिए बिना लोगों का श्रम के लिए शोषण, शहरों की ओर मजबूरी में होने वाले पलायन में वृद्धि, पंचायतों की शक्तियाँ, अधिकार और प्रासंगिकता कम हो जाएगी। जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि उपवास कार्यक्रम को शिवलाल गोदारा, शान्ति बेनिवाल, एड. मनीष गौड़़, श्रीकृष्ण गोदारा, मेवाराम मेघवाल, श्रवणकुमार रामावत, प्रदीप जाड़ीवाल, प्रफुल्ल हटीला, डॉ. प्रीति मेघवाल, अरूण व्यास, चेतना चौधरी, ओमप्रकाश लोहिया, अम्बाराम इणखिया, सलीम भाटी, सुषमा बारूपाल, राहुल जादूसंगत, गुमानाराम जाखड़, तोलाराम सियाग, शब्बीर अहमद आदि ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *