Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविंद्र रंगमंच पर आयोजित होंगे देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविंद्र रंगमंच पर आयोजित होंगे देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम
बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रविंद्र रंगमंच पर गुरुवार सायं 5.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा मेलबर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समन्वय से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों और कला संस्कृति से जुड़े संस्थानों के विद्यार्थी देशभक्ति गीत और नृत्यों पर आधारित प्रस्तुति देंगे।
पूर्व अभ्यास बुधवार को हुआ आयोजित
कार्यक्रम का अंतिम पूर्व अभ्यास बुधवार प्रातः रविंद्र रंगमंच में आयोजित किया गया। जिसमें शहर की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियों की रिहर्सल की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति भावों से ओतप्रोत विभिन्न गीत, नृत्य, नाटिका एवं लोकगीत और लोकनृत्य का पूर्वाभ्यास किया गया। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आमजन से कार्यकम में पहुंचकर विद्यार्थियों का हौंसला अफजाई करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *