

विधायक व्यास ने इस्कॉन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। कृष्ण भावनामृत संघ द्वारा बीकानेर में जन्माष्टमी कार्यक्रम होगा। महामोत्सव के लिए सभी भक्त प्रयास कर रहे है। इस्कॉन के भक्तों द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में इस्कॉन बीकानेर के केंद्र प्रभारी संकर्षण प्रिय प्रभुजी ने बताया कि इस बार इस्कॉन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी में वृंदावन धाम थीम की डेकोरेशन रहेगी। महोत्सव के मुख्य अतिथि पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास रहेंगे। महोत्सव के पोस्टर का विमोचन विधायक जेठानंद व्यास ने किया।
