Bikaner Bikaner District

भारत विकास परिषद का शपथ  ग्रहण समारोह सम्पन्न

भारत विकास परिषद का शपथ  ग्रहण समारोह सम्पन्न
बीकानेर। राजस्थान उत्तर प्रांत का दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम अग्रवाल चेतना समिति जय नारायण व्यास कॉलोनी मे हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप मे क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद गोयल कोटा से पधारे थे। मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धी कुमारी रही व विशिष्ट अतिथि के रूप मे रामेश्वरानंद महाराज, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सचिव महिला सहभागिता शशि चुघ का सानिध्य रहा। कार्यक्रम मे नव दायित्व ग्रहण करने वालों में प्रांतीय संरक्षक रितेश अरोड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर दीप्ति वाहल, प्रांतीय महासचिव डॉक्टर संजय जिंदल, प्रांतीय वित्त सचिव पुरुषोत्तम सोनी, प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती छवि गुप्ता, प्रांतीय संगठन सचिव श्री राजेश कामरा ने शपथ ग्रहण की। सिद्धी कुमारी ने कहा कि भारत विकास परिषद के सभी कार्यक्रम समाज व देशहित पर आधारित होते है व काफी सजग संगठन है जो विभिन्न प्रकार की सामाजिक चुनौतियो का सामना करते हुए कार्य करता है। गोयल ने परिषद के नव स्वरूप पर चर्चा की व बताया कि प्रत्येक शाखा स्तर पर अलग-अलग गतिविधि पर कार्यकर्ताओ को गतिविधियो मे जोड़ा जाए ताकि प्रत्येक सदस्य अपने आप को परिषद से जुड़ाव महसूस करे। रामेश्वरानंद महाराज ने बताया कि भारत विकास परिषद राष्ट्र हित मे कार्य करने वाली संस्था है व स्वदेशी जागरण पर लगातार लोगो को जाग्रत करते रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *