

हरीश ने जीता स्वर्ण
बीकानेर। नवमी जिला स्तरीय पुष्करणा ब्राह्मण समाज ब्रेंच प्रेस प्रतियोगिता का समापन ओझा सत्संग भवन में हुआ । जिसमें विभिन्न भार वर्ग में भाग लेने के लिए युवक-युवतियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 68 किलो भार वर्ग में 17 वर्ष के हरीश आचार्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस जीत पर युवा खिलाड़ी हरीश आचार्य ने कहा कि मेरी माँ पार्वती आचार्य की प्रेरणा से यह सब संभव हुआ है। हरीश की सफलता पर गोपाल दास पुरोहित, कौशल्या पुरोहित, शिव रतन- आशा पुरोहित, राकेश बिस्सा, संतोष बिस्सा, लालजी हर्ष, विष्णु आचार्य, अनिकेत- प्रिया व्यास, सुमन, अनु, खुशी, सिद्धार्थ बिस्सा ने जीत पर स्वागत किया।
