

शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बीकानेर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री कमल कुमार जी ने प्रोफेशनल्स को समाज व संघ की सेवा करने तथा आत्म कल्याण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि टीपीएफ के सदस्य सक्रियता से कार्य करते हुए बीकानेर का नाम धर्मसंग व समाज में आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में स्वागत भाषण नवमनोनीत अध्यक्ष रतन लाल छलाणी ने किया। राष्ट्रीय सह मंत्री राकेश सुतरिया ने रतन लाल छलाणी को टीपीएफ बीकानेर का अध्यक्ष घोषित किया व उन्हे अपनी टीम की घोषणा करने का आग्रह किया। नव मनोनीत अध्यक्ष रतन लाल छलाणी ने मंत्रिमंडल की घोषणा की। उन्होंने एडवाइजरी बोर्ड के लिए एडवोकेट बच्छराज कोठारी, एडवोकेट गणेश मल बोथरा, डॉ गुलाब बोथरा, डॉ. जतन लाल बाफना, डॉ. जेठमल मरोटी, एडवोकेट नारायण चोपड़ा, सीए सोहनलाल बैद, उपाध्यक्ष के लिए एमबीए प्राशु दफ्तरी, एडवोकेट विद्या चौरडिया, इंजीनियर कुशल बोथरा, सचिव के लिए इंजीनियर अजीत संचेती सहित संपूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की।
